प्रेगनेंसी में पेट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों आते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:11

प्रेगनेंसी के दौरान आपके हॉर्मोन त्वचा की मध्य की परतों को प्रभावित करते हैं ताकि ये दोनों तरफ की परतों से इतनी अच्छी तरह ना चिपके। इसकी वजह से हल्का उभार और रेखाएं दिखने लगती हैं। गर्भावस्था के हॉर्मोन त्वचा के उत्तकों को भी शिथिल कर देते हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स आसानी से हो जाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. स्ट्रेच मार्क्स भी उन्हीं बदलावों में से एक है. स्ट्रेच मार्क्स यानी खिंचाव के निशान होना. स्ट्रेच मार्क्स वैसे तो शरीर के किसी भी हिस्से में पड़ सकते हैं, लेकिन ज्यादातर ये पेट के निचले हिस्से, कूल्हों, जांघों और ब्रेस्ट पर दिखाई देते हैं. सामान्यतः दूसरी तिमाही में स्ट्रेच मार्क्स होते हैं.

दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान पेट बढ़ने की वजह से न केवल आपकी त्वचा की ऊपरी परत में खिंचाव होता है, बल्कि निचली परतें भी खिंचती हैं. इससे कोलेजन थोड़ा-थोड़ा फट जाता है और ये ही स्ट्रेच मार्क्स के रूप में दिखाई देता है. स्ट्रेच मार्क्स किसी को हल्के होते हैं और किसी को गहरे, इसकी वजह आनुवांशिक भी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info